पंजाब के बाद हरियाणा में रेल रोकी गईं, रेलवे स्टेशन घेरकर पटरियों पर बैठ गए किसान प्रदर्शनकारी
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच आज किसान संगठनों ने "भारत बंद" का आह्वान किया है। जिसके चलते भारी संख्या में किसान-प्रदर्शनकारी इस बंद को सफल बनाने में जुटे हैं। देश के कई हिस्सों में बंद का असर दिख रहा है। राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम एवं नोएडा समेत कई बड़े शहरों में नेशनल व स्टेट हाईवे ब्लॉक कर दिए गए हैं। कई रूट डायवर्ट करने पड़े हैं। ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित है। दिल्ली से जाने वाले कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। पंजाब और हरियाणा में प्रदर्शनकारी ट्रेनों को रोक रहे हैं।
Recommended Video

कुछ ही देर पहले संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। जहां भारत बंद के आह्वान पर वे रेलवे ट्रैक पर बैठकर अपना विरोध जताने लगे। इसी तरह डेराबस्सी पंजाब में कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक को जाम करने की कोशिश की। लोगों ने कुर्सी पटरियां पर रख लीं और साथ में खाना-पानी का भी इंतजाम किया।

भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी ने कहा कि, आज प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है। उन्होंने कहा कि, हमें खुशी है कि, दिल्ली-हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का खूब असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं।

न्यूज एजेंसी ने किसानों के भारत बंद के दौरान सड़कों पर बैठे किसान नेताओं की तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली में तो अब जगह-जगह भारी जाम लग रहा है। यहां आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। हैदराबाद-बेंगलुरु में भी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

नॉर्थ रेलवे की ओर से बताया गया कि, भारत बंद के चलते अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें बाधित हुई हैं। दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित है, क्योंकि लोग रेल पटरियों पर बैठे हैं। दिल्ली संभाग में 20 से ज्यादा जगहों पर जाम लगाया जा रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications