Berozgar Neta ji: दिल्ली में हार से AAP में हाहाकार! Youtuber बन गए सौरभ भारद्वाज, केजरीवाल क्या करेंगे?
Berozgar Neta ji Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने करारी हार के बाद नए कामों की तलाश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल के खास दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 'बेरोजगार नेताजी'के नाम से अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। उनका दावा है कि बेरोजगारी के दिनों में वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से एक खाली बैठे नेता का अनुभव साझा करेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर 'आप' के नेता ने बताया है कि वह यूट्यूब के माध्यम से लोगों को यह बताएंगे कि चुनाव हारने के बाद एक खाली बैठे नेता के जीवन में क्या-क्या बदलाव आते हैं।

Berozgar Neta ji AAP defeat: हार के बाद सौरभ भारद्वाज बने यूट्यूबर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है;और इस हार का प्रभाव कई नेताओं पर देखने को मिल रहा है। खुद केजरीवाल के सियासी भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने 'बेरोजगार नेता जी' नाम से एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जहां वे राजनीति में हार के बाद की जिंदगी और उससे जुड़े अनुभवों पर बात करेंगे।
Berozgar Neta ji: दिल्ली चुनाव में हार से हिल गई है 'आप'
दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP)की उम्मीदवार शिखा रॉय ने सौरभ भारद्वाज को 3,188 मतों से हराया है। चुनावी नतीजों के अनुसार 5 फरवरी, 2025 को हुए चुनाव में शिखा रॉय को 49,594 वोट मिले,जबकि भारद्वाज 46,406 वोटों पर सिमट गए। कांग्रेस के उम्मीदवार गरवित सिंघवी मात्र 6,711 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। खुद केजरीवाल भी नई दिल्ली में अपनी सीट नहीं बचा पाए। उनके डिप्टी रहे मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा से जंग हार गए।
Berozgar Neta ji Delhi Chunav: 8 फरवरी को आए दिल्ली चुनाव नतीजों ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी-सौरभ भारद्वाज
चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सौरभ भारद्वाज ने अपने यूट्यूब चैनल की घोषणा करते हुए कहा,'8 फरवरी को आए दिल्ली चुनाव नतीजों ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी,और हमारे जैसे लोगों के लिए यह बदलाव 180 डिग्री का रहा है। मुझे लगातार लोगों के संदेश और फोन आ रहे हैं। मैं इस चैनल के माध्यम से उन्हें बताऊंगा कि चुनाव हारने के बाद एक नेता के जीवन में क्या बदलाव आता है। साथ ही,मैं आप सभी के सवालों के जवाब भी देने की कोशिश करूंगा। इसलिए मेरे इस मंच से जुड़ें।'
Delhi Chunav Result: सौरभ भारद्वाज का राजनीति से यूट्यूब तक का सफर
सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। उन्होंने पार्टी के मुश्किल समय में कई बार मुखर होकर अपनी बात रखी और पार्टी की नीतियों का बचाव किया। लेकिन, चुनावी हारने के बाद उनका एक नया अवतार देखने को मिल रहा है।
अपनी हार को स्वीकार करते हुए भारद्वाज भावुक भी हो गए थे। समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खेल भावना के तहत हार को स्वीकार की है।
अपने भाषण के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब वह माइक से हटकर खुद को संभालने लगे। आंसू रोकने की कोशिश करते हुए उन्होंने माना कि उनके समर्थकों की भावनाएं देखकर वह खुद भी प्रभावित हुए हैं।
AAP Leader Saurabh Bharadwaj: क्या नया सफर राजनीति से दूरी का संकेत है?
भारद्वाज के इस कदम को कई लोग राजनीति से एक अस्थायी ब्रेक के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे एक नए तरीके से जनता से जुड़ने की कोशिश मान रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई नेता यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते आए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सौरभ भारद्वाज का यह डिजिटल सफर उन्हें किस दिशा में ले जाता है।
Saurabh Bharadwaj: चुनावी हार के बाद नेताओं के पास क्या रहता है विकल्प?
भारतीय राजनीति में चुनाव हारने के बाद नेताओं द्वारा नए रास्तों की तलाश कोई नई बात नहीं है। कई नेता लेखन,समाजिक कार्यों, पत्रकारिता और डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर रुख करते रहे हैं।
Saurabh Bharadwaj AAP Ex Minister: क्या 'बेरोजगार नेता जी'से लोग जुड़ेंगे?
भारद्वाज का यह यूट्यूब चैनल उन्हें जनता से जोड़ने में कितना सफल होगा,आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प रहेगा। लेकिन, इससे भी बड़ा सवाल यह रहेगा कि क्या केजरीवाल भी इसी तरह की कोई घोषणा करने वाले हैं?
वैसे यह तय है कि डिजिटल युग में राजनीति और जनता के बीच की खाई को पाटने के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा माध्यम बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications