नौकरी ढूंढ़ने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें, युवाओं को सीएम आतिशी का संदेश
New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना शुक्रवार को दिल्ली के नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और HCL के को-फाउंडर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने युवाओं को संदेश दिया कि मौके पर छात्रों को संदेश देते हुए सीएम आतिशी ने कहा कि,"हमारे युवा देश से बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए नौकरियां ढूंढ़ने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि, जब हमारे यूनिवर्सिटीज से स्टूडेंट्स नौकरी ढूंढने वाले के बजाय एंत्रप्रेन्योर बनकर निकलेंगे तो भारत दुनिया का नंबर.1 देश ज़रूर बनेगा।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी यूनिवर्सिटीज में भी महीनेभर में बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि, बिज़नेस ब्लास्टर्स से दिल्ली सरकार स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे एंत्ररप्रेन्योर बने और लोगों को नौकरियाँ दे रहे है। अब ये प्रोग्राम हमारी यूनिवर्सिटीज में भी स्टूडेंट्स को एंत्रप्रेन्योर बनने का मौका देगा।
उन्होंने कहा कि, आज हमारे देश में कई समस्याएं है। लेकिन एक समस्या जो युवाओं को सबसे ज़्यादा प्रभावित करती है वो समस्या बेरोजगारी की समस्या है। ये बहुत ख़ुशी कि बात है कि, इस साल एनएसयूटी के 81% ग्रेजुएट्स की प्लेसमेंट हुई है और उन्हें लाखों के पैकेज मिले। लेकिन हमारी यूनिवर्सिटीज को उससे ज़्यादा ये सोचने की ज़रूरत है कि, हमारे स्टूडेंट्स कितनी नौकरियां तैयार कर रहे, कितने रोजगार के अवसर तैयार कर रहे है।
CM ने कहा, कुछ समय पहले की एक रिसर्च के अनुसार 2030 तक भारत में 90 मिलियन नॉन-एग्रीकल्चर नौकरियों की जरूरत है। लेकिन हमारा पूरा एजुकेशन छोटी उम्र से ही स्टूडेंट्स को इस बात के लिए तैयार करता है कि अच्छे से पढ़ाई करों ताकि अच्छी नौकरी मिल सके। बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए अब हमारे संस्थानों को अपने स्टूडेंट्स को नौकरी ढूंढने वाला नहीं बल्कि उन्हें नौकरी देने वाला बनाने पर फोकस करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications