सरकार ने दिया 15 जून तक जांच का आश्वासन, नहीं हुआ एक्शन तो फिर धरना: बजरंग पुनिया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद रेसलर बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर 15 जून तक डब्ल्यूएफआई चीफ के खिलाफ एक्शन नहीं होता तो फिर से धरने पर लौटेंगे।

 Bajrang Punia on wrestlers protest

Bajrang Punia on wrestlers protest: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में पहलवानों की शुक्रवार (09 जून) को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत हुई। सरकार से बातचीत के बाद रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार ने सरकार ने आश्वासन दिया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज के खिलाफ चल रही जांच की जा रही है। भूषण शरण सिंह का कार्य 15 जून से पहले पूरा हो जाएगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो पहलवान फिर से धरने पर लौटेंगे।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात के बाद पहलवान बजरंग पुनिया जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने एक बार फिर से सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्री ने हमें आश्वासन दिया कि दिल्ली पुलिस द्वारा चल रही जांच 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी। हमने पहलवानों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने का भी अनुरोध किया। मंत्री ने इस मांग पर सहमति व्यक्त की।"

बजरंग पुनिया आगे कहा कि हम खुश हैं कि बातचीत हुई, लेकिन यह पहले भी हो सकती थी। पुनिया साफ कहा कि अभी विरोध अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि अगर 15 जून तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पहलवान फिर से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+