गुड़गांव की पॉश सोसायटी में बैचलर्स की नो एंट्री, फेसबुक पर वायरल

स्पेनिश महिला को सोसायटी में गार्ड्स ने घुसने क्यों नहीं दिया? मोहित की लिखी आपबीती फेसबुक पर वायरल।

गुड़गांव। देश में कोई ऐसा कानून नहीं है जो बैचलर लोगों को किसी के साथ रहने से रोक सके। लेकिन गुड़गांव की पॉश सोसायटी में एक बैचलर के साथ जो कुछ हुआ, जब इस बारे में उन्होंने फेसबुक पर लिखा तो वह पोस्ट वायरल हो गया और लोग घटना को शर्मनाक बता रहे हैं।

gurgaon society

स्पेनिश महिला को सोसायटी में घुसने नहीं दिया

गुड़गांव के सेक्टर 52 में पाम ग्रोव हाइट्स सोसायटी के रेसिडेंट मोहित अग्रवाल बैचलर हैं। बार्सिलोना से उनकी महिला मित्र दिल्ली में एक ह्यूमन राइट्स संगठन में नौकरी के सिलसिले में आई थीं।

मोहित अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने महिला मित्र से कहा था कि किराए का मकान खोज लेने तक वह उनके अपार्टमेंट में रह ले। इसी वजह से वह सोसाइटी में आई थीं लेकिन गार्ड्स ने उनको अंदर नहीं जाने दिया और अपमानित किया।

जब इस बारे में मोहित अग्रवाल ने सोसायटी के प्रेसिडेंट और अन्य लोगों से संपर्क किया तो उनलोगों ने भी उनका साथ देने से इनकार कर दिया। मोहित का कहना है कि प्रेसिंडट अमरीक सिंह ने उनको मामले पर धमकाया और कहा, 'मैं पुलिस से डीजी बनकर रिटायर हुआ हूं और तुम जैसे अपराधियों से निपटना मुझे आता है।'

सोशल मीडिया में मोहित का पोस्ट हुआ वायरल

जब अपनी व्यथा को मोहित अग्रवाल ने फेसबुक पर शेयर किया तो उनका पोस्ट वायरल हुआ और कई लोग उनके समर्थन में कमेंट्स लिख रहे हैं।

मोहित का कहना है कि सोसायटी में गैरकानूनी तौर पर यह नियम बना है कि बैचलर के साथ कोई अपोजिट सेक्स के मित्र या कोई नहीं रह सकते।

सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को शर्मनाक बता रहे हैं और मोहित के समर्थन में बातें लिख रहे हैं। मोहित ने बताया है कि उन्होंने जब अपने साथ हुई घटना को उजागर किया तो अब सोसायटी के कई और बैचलर्स बता रहे हैं कि किस तरह से वे पहले भी इस तरह के भेदभाव वाले बर्ताव के शिकार हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+