रूटीन चेकअप के बाद आजम खान दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुए भर्ती, लगाने पड़े दो स्टेंट

दिल्ली, 14 सितंबर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को रूटीन चेकअप के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दरअसल, रूटीन चेकअप और सीने में जलन, सांस लेने में दिक्कत के बाद आजम खान मंगलवार 13 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

Azam Khan admitted to Gangaram Hospital after routine checkup

रूटीन चेकअप के दौरान ही डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल की नस में ब्लॉकेज है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल के सीपीयू वार्ड में एडमिट कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को ही डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के बाद उनके हार्ट में दो स्टंट डाल दिए। फिलहाल, आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने आजम खान की हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन अभी उन्हें अपनी निगरानी में आईसीयू में रखा है। एक या दो दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। बता दें कि आजम खान की देखभाल के लिए उनके साथ अस्पताल में उनके बेटे और सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम मौजूद हैं।

इससे पहले आजम खान 4 अगस्त को सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया की शिकायत के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां टेस्ट में उनके फेफड़ों इंफेक्शन की पुष्टि हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया था। 9 अगस्त को रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।

गौरतलब है कि 27 महीने बाद आजम खान 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। सीतापुर जेल में रहते हुए भी आजम की दो बार तबीयत बिगड़ी थी। दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले साल मई में आजम खान कोरोना संक्रमित भी हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+