आयुष्मान भारत योजना पर घमासान, सौरभ भारद्वाज का मोदी सरकार पर हमला

New Delhi: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में आयुष्मान भारत स्कीम को मोदी सरकार की सबसे कमजोर योजना बताया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाएं केंद्र की योजना से कहीं बेहतर हैं।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आयुष्मान भारत स्कीम के तहत मरीज केवल 5 लाख रुपयों तक का इलाज करा सकते हैं, जबकि दिल्ली सरकार इलाज का पूरा खर्च उठाती है, चाहे वह लागत 50 लाख रुपये हो या 1 करोड़ रुपये। इस संदर्भ में, उन्होंने सवाल उठाया हुए कहा कि आयुष्मान भारत इतनी प्रभावी योजना है, तो हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली में इलाज क्यों कराने आते हैं।

Saurabh Bharadwaj

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य नीति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। दिल्ली में लगभग सभी दवाइयां, टेस्ट और सर्जरी मुफ्त में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, यदि सरकारी अस्पतालों में कतारें लंबी हो जाती हैं या तकनीकी समस्याएं आती हैं, तो मरीजों की जांच प्राइवेट लैब में कराई जाती है।

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी अस्पतालों में भारी भीड़भाड़ के चलते यदि सर्जरी में विलंब होता है, तो ऐसी स्थिति में मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में फ्री किया जाता है। इसके अलावा, बीमार व्यक्ति किसी भी निजी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं, और इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+