जामिया यूनिवर्सिटी में दीपोत्सव कार्यक्रम में हंगामा, नारेबाजी, झड़प के बीच माहौल बिगाड़ने की कोशिश
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में दीपावली को लेकर कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कैंपस के अंदर गेट नंबर-7 पर कथित रूप से कुछ छात्रों ने दीपावली कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने रंगोली और दीयों के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान कुछ छात्रों के बीच झड़प की भी खबर सामने आई।
जामिया यूनिवर्सिटी कैंपस में दीपावली के शांतिपूर्ण कार्यक्रम को लेकर हंगाम हो गया। इस दौरान विरोध कर रहे छात्रों "नारा-ए-तकबीर" और फिलस्तीन के समर्थन में नारे लगाए।

यह पहली बार नहीं है कि जामिया मिलिया इस्लामिया में हिंदू त्योहारों का विरोध देखा गया है। मार्च 2023 में, छात्रों ने कथित तौर पर परिसर में होली के उत्सव में बाधा डाली। कार्यक्रम 'रंगोत्सव' विश्वविद्यालय के युवा चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य हिंदू त्योहार से छात्रों को अवगत कराना था।
'रागोत्सव' में छात्रों को आमंत्रित करने वाले युवा जामिया मिलिया इस्लामिया के पोस्टर का जिक्र करते हुए एक छात्र ने एक्स पर लिखा, "सहीह हदीसों का सुझाव है कि अविश्वासियों के त्योहारों में भाग लेने की अनुमति नहीं है। जब भारत में हिंदू मुसलमानों पर अत्याचार कर रहे हैं और उन्हें सिर्फ इसलिए जिंदा जला रहे हैं क्योंकि वे गोमांस खाते हैं, तब भी आप उनके साथ "जश्न" मनाना चाहेंगे?"
रंगोत्सव के अर्गनाइजर की ओर जारी एक बयान में कहा गया, विश्वविद्यालय में कुछ छात्रों ने दिवाली उत्सव का विरोध किया और "नारा-ए-तकबीर" और फिलिस्तीन के समर्थन में "फिलिस्तीन जिंदाबाद" के नारे लगाए। तनाव और नारेबाजी तेज होगी गई।
Allahu Akbar from Jamia Millia Islamia:
Hindu students on campus organised a Pre-Deepavali celebration, 'Jyotirgamaya 2024,' which was met with slogans like "Palestine Zindabad" and "Allahu Akbar"
A Centrally funded institute for us: pic.twitter.com/TvtxX5E1Ng
— Subhi Vishwakarma (@subhi_karma) October 22, 2024












Click it and Unblock the Notifications