पानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही आतिशी की हालत हुई खराब, डॉक्टरों ने दी अस्पताल में एडमिट होने की सलाह
Atishi hunger strike: दिल्ली के लिए हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर जल मंत्री आतिशी भूख हड़ताल पर हैं। आतिशी की भूख हड़ताल का सोमवार यानी आज चौथा दिन है।
दिल्ली के लोगों के लिए पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठी आतिशी की हालत अब खराब हो चुकी है। उनकी शुगर और ब्लड प्रेशन डाउन हो गया है। धरना स्थल पर सोमवार को लोकनायक अस्पताल से डॉक्टरों की टीम ने आकर आतिशी का हेल्थ चेकअप किया और उन्हें तुंरत अस्पताल में एडमिट करने और कुछ भोजन करवाने की सलाह दी है।

डॉक्टरों के चेकअप के बाद आतिशी ने अस्पताल में एडमिट होने से इनकार कर दिया है, साथ ही कहा है कि जब तक हरियाणा हमारे दिल्ली के लोगों के लिए अतिरिक्त जल नहीं देता है तब तक उनका ये जल सत्याग्रह जारी रहेगा। वो अपनी भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगी।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी का हेल्थ बुलेटन जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया गया है कि दिल्ली के लोक नायक अस्पताल से एक मेडिकल टीम भोगल में आतिशी की मेडिकल जांच के लिए आई थी। मरीज को प्रवेश और मौखिक-सेवन के लिए परामर्श दिया गया था, लेकिन आतिशी ने भर्ती होने से इनकार कर दिया।
गौरतलब है बीते शुक्रवार से आतिशी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी और जल मंत्री का दावा है कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है।
The medical bulletin of Delhi Water Minister Atishi reads "A medical team from Lok Nayak Hospital came for medical examination of Atishi at Bhogal. Patient has been counselled for admission and oral-intake, but the patient denied getting admitted.”
She is on an indefinite… pic.twitter.com/38fH5RVpQB
— ANI (@ANI) June 24, 2024












Click it and Unblock the Notifications