सुल्तानपुरा-त्रिलोकपुरी का आतिशी मार्लेना ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों की लगाई क्लास

दिल्ली में सुल्तानपुर माजरा, त्रिलोकपुरी इलाके में सीवर लाइन की सफाई नहीं होने को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने नाराजगी जाहिर की है। आतिशी मार्लेना ने इस इलाके का औचक निरीक्षण किया और इस दौरान यहां जिम्मेदार अधिकारियों की क्लास लगाई।

दरअसल आतिशी मार्लेना का यहां सीवर से जुड़ी कई शिकायतें काफी समय से मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने सुल्तानपुर माजरा और त्रिलोकपुरी का दौरा किया और लोगों से उनकी समस्याएं सुनी।

atishi marlena

जिस तरह से गलियों में सीवर का पानी बह रहा था उसे देखकर आतिशी मार्लेना काफी नाराज नजर आईं और उन्होंने यहां अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब लोगों की यहां लगातार शिकायतें मिल रही थीं तो इसके बाद भी इसपर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आखिर क्यों लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

लोगों की जिस तरह से शिकायतें मिल रही थी उसका खुद से संज्ञान लेते हुए आतिशी मार्लेना ने जमीन पर उतरकर समस्ताओं को सुना और इस दौरान 15 अधिकारियों को अल्टिमेटम दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए नहीं तो सख्त कार्रवाी की जाएगी।

जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने त्रिलोकपुरी पॉकेट-ए में सीवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को एक्शन प्लान और विस्तृत रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को इतनी दिक्कतें हो रही हैं और आपको ऑफिस से बाहर निकलने का समय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आपके घर के बाहर इस तरह की स्थिति हो तो कैसा लगेगा।

मार्लेना ने कहा कि केजीरवाल सरकार में इस तरह की लापरवाही की कोई जगह नहीं है। अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, अगर वह इस तरह की लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+