केंद्र पर बरसीं आतिशी मार्लेना, बोली- अरविंद केजरीवाल के मॉडल से डरती है भारतीय जनता पार्टी
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जिस तरहे से दिल्ली के शराब नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है, उसे आतिशी ने राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के मॉडल से डरती है।
आतिशी ने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी से डर लगता है। अरविंद केजरीवाल और उनके मॉडल ऑफ गवर्नेंस से डर लगता है। इसीलिए एक के बाद एक आम आदमी पार्टी को गिरफ्तार कर लिया, उन्हें जेल में डाल दिया।

पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया, संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया और अब अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। इससे बिल्कुल साफ है कि भारतीय जनता पार्टी डराने-धमकाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करती है।
अगर आज मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन भाजपा में शामिल हो जाएं तो आज ही उनके खिलाफ सारे केस खत्म हो जाएंगे। जिस तरह से अजित पवार, छगन भुजबल, शुभेंदु अधिकारी, हेमंत बिस्वा सरमा के केस खत्म हो गए, वैसे ही इन लोगों के केस भी खत्म हो जाएंगे।
इस तथाकथित शराब घोटाले के बारे में सबको पता है। भारतीय जनता पार्टी कभी कहती है कि यह 50 हजार करोड़ का घोटाला है, 10 हजार करोड़ का घोटाला है, कभी कहती है कि 2 हजार करोड़ का घोटाला है, कभी कहती है कि 10 करोड़ का घोटाला है। इससे बिल्कुल साफ है कि भाजपा को आम आदमी पार्टी से डर लगता है। यही वजह है कि वह भाजपा के सभी नेताओं को एक-एक करके गिरफ्तार कर लिया।
देश की जनता सबकुछ जानता है, वह सबकुछ देख रही है। देश की जनता देख रही है कि अगर एक आदमी है जो गरीबों के लिए लगातार काम कर रहा है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। लोग जानते हैं कि भाजपा सीबीआई-ईडी का इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं को डराने के लिए कर रही है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता और देश के संविधान की लड़ाई को जारी रखेगी, हम उस लड़ाई से कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications