दिल्ली में 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, 111 दुकानों को मिली इजाजत, महिलाओं के लिए अलग होंगे नियम
दिल्ली में आतिशी मार्लेना सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की इजाजत दे दी है। सरकार के इस फैसले से देश की राजधानी में आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी, साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार सृजन करने में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री आतिशी ने 111 अतिरिक्त दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे काम करने की अनुमति दे दी है। शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लिया गया यह कदम श्रम विभाग के एक प्रस्ताव के बाद उठाया गया है, जिसमें व्यापार वृद्धि और रोजगार सृजन की पैरवी की गई है।

सरकार की ओर से इस नीति परिवर्तन के बाद महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। महिलाओं के लिए निर्धारित कार्य घंटे हैं।
महिलाओं के लिए कार्य घंटे निर्धारित
विशेष रूप से, महिलाओं को गर्मियों में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक और सर्दियों में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक काम करने की अनुमति नहीं है। सरकार की ओर से यह फैसला सभी महिला कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के लिए लिया गया है।
175 में से 111 को मिली अनुमति
इस नए फैसले का लाभ उठाने के इच्छुक व्यवसायों को श्रम विभाग द्वारा गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। प्राप्त 175 आवेदनों में से 111 निर्दिष्ट मानदंडों को पूरा करते हैं और उन्हें 24 घंटे काम करने की मंजूरी दी गई।
नियमों का सख्ती से हो पालन
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दिल्ली दुकान स्थापना अधिनियम 1954 का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है, जिसके तहत ये विस्तारित घंटे दिए गए हैं। अधिनियम या इसके प्रावधानों का उल्लंघन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दुकान मालिकों को निर्धारित समय के अनुसार ही दुकानों को खोलना और बंद करना होगा। उन्हें 15 मिनट का अंतिरिक्त समय मिलेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।
पहले भी दी गई है अनुमति
बता दें कि इससे पहले फरवरी माह में 23 दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी गई थी। जबकि जनवरी माह में 32 दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी गई थी। पिछले वर्ष अगस्त माह में 29 और नवंबर में 83 दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी गई थी।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications