दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर अपमानजनक पोस्टर लगाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग में दर्ज की शिकायत
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही दिल्ली की वित्त और शिक्षा मंत्री आतिशी ने कश्मीरी गेट स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय में शिकायत भी दर्ज करवाई है। भाजपा के खिलाफ कश्मीरी गेट स्थित राज्य चुनाव कार्यालय में आतिशी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे शहर में आपत्तिजनक पोस्टर लगाए हैं।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने बताया कि उन्होंने और आप की लीगल टीम ने छह दिन पहले भाजपा द्वारा लगाए ग आपत्तिजनक होर्डिंग्स के खिलाफ छह दिन पहले ही शिकायत दर्ज करवाई थी कार्रवाई ना होने पर गुरुवार को आतिशी ने सीईओ दिल्ली से इसके संबंध में मुलाकात की।
इस शिकायत के बारे में बात करते हुए आतिशी ने कहा ये हमारे लिए चिंता का विषय है कि छह दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने अभी तक भाजपा के आपत्तिजनक पोस्टर्स और होर्डिंग्स पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छह दिन में यदि कुछ पोस्टर्स और होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी समस्याओं का क्या होगा?'
बता दें बुधवार कोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को एक मानहानि की नोटिस भेजी थी। जिसमें आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनसे पार्टी बदलने का अनुरोध किया है।
आतिशी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मानहानि का नोटिस दिया है। इसके अलावा वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी से सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications