Lockdown: संकट के इस दौर में पीपल संस्था ने 50 दिव्यांग लोगों को दिया 1 महीने का राशन
नई दिल्ली। आज एसोसिएशन फ़ॉर डिसेबल्ड पीपल संस्था ने दूसरी बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली कार्यालय में 50 दिव्यांग लोगों को एक महीने का राशन वितरित किया। 15 मई को 65 विकलांगों को राशन दिया गया था। इस मौके पर संस्था के महासचिव प्रदीप राज एवं सचिन शर्मा , चेयरमैन, स्वास्थ्य समिति, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की अपनी उपस्थिति में सभी दिव्यांग जनों को सामान बंटवाया। जो लोग संस्था के कार्यालय आने में असमर्थ थे उनके घरों में सामान पहुंचाया गया। दिव्यांग जन सुंदर नगरी, नंद नगरी, सीमापुरी, करावल नगर, जगतपुरी, मंडावली से थे, कुछ दिव्यांग बार्डर के आसपास ग़ाज़ियाबाद से भी थे।

संस्था के महासचिव प्रदीप राज ने बताया कि इस कोरोना वायरस ने मानव अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर दिया है और दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन और आजीविका को छीन लिया है। भारत में भी लाखों वायरस से संक्रमित हो गए हैं और महामारी लगातार फैल रही है।
पूरा देश लड़ रहा हो कोरोना से जंग
COVID-19 विकलांग लोगों को भी प्रभावित कर रहा है, खासकर जो अपने परिवारों पर निर्भर हैं या दैनिक मजदूरी या रेहड़ी पटरी लगाते हैं, उनके सामने यह एक कठिन समय है। उनको मूलभूत आवश्यकताओं, जैसे खाना, राशन इत्यादि का मिलना, समाजिक व् आर्थिक असुरक्षा, स्वास्थ सुविधाएं मिलने कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संस्था ने दिव्यांग जनों को राहत हेतू ऑनलाइन अभियान भी चलाया है। प्रदीप राज ने बताया कि मुथूट ग्रुप की ओर से संस्था को 100 दिव्यांग लोगों के राशन के लिए दान दिया गया है। अगर कोई संस्था को दान देना चाहता है तो वो वेबसाइट पर ऑनलाइन दान कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications