दिल्ली दंगल: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ पर्चा भरा

केजरीवाल के साथ उनके पिता गोबिंद राम केजरीवाल, माता गीता देवी और पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल रामदास के अलावा भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। केजरीवाल नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को निर्वाचन कार्यालय जामनगर हाउस पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि चार दिसंबर के चुनाव दिल्ली में कांग्रेस के 15 वर्षो के शासन को खत्म करेंगे। यह दिल्ली के लोगों का चुनाव है और उनको ही इसे लड़ना है।
केजरीवाल सुबह उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के वैशाली स्थित अपने घर से निकले और कनॉट प्लेस स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र थे। वहां से वे जुलूस के साथ जामनगर हाउस स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications
