दिल्ली: आश्रम चौक पर अंडरपास का काम अंतिम चरण में, फ्लाईओवर का विस्तार दिसंबर तक होगा पूरा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार की कई परियोजनाएं ऐसी चल रही हैं, जिनका काम 2021 में ही पूरा होना है और इन परियोजनाएं के पूरा हो जाने के बाद दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इन परियोजनाओं में फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़कों के डिजाइन में सुधार की तमाम योजनाएं शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली ऐसी कौन सी परियोजनाएं चल रही हैं, जिनके पूरा होने के बाद दिल्ली जाम फ्री हो जाएगी।

आश्रम फ्लाइओवर का डीएनडी तक विस्तार
दिल्ली का सेंट्रल पॉइंट कहे जाने वाले आश्रम चौक पर जाम की समस्या कोई अभी की बात नहीं है। दशकों से आश्रम चौक जाम का अड्डा रहा है। यहां पर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद का ट्रैफिक आकर मिलता है, जिस वजह से यहां पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता है, लेकिन दिल्ली सरकार ने आश्रम चौक पर दो परियोजनाएं ऐसी शुरू की हुई हैं, जिनके पूरा होने के बाद सिर्फ आश्रम चौक ही नहीं बल्कि मथुरा रोड और रिंग रोड तक जाम से फ्री हो जाएगा। दिल्ली सरकार आश्रम चौक पर अंडरपास बनवा रही है, जिसके पूरा होने से बदरपुर से निजामुद्दीन के तरफ जाने वाले लोगों को आश्रम की रेड लाइट नहीं पड़ेगी, वो सीधा अंडरपास से भोगल के लिए निकल सकेंगे। अंडरपास का काम जून 2021 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इस अंडरपास पर 35 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके अलावा आश्रम फ्लाईओवर का डीएनडी तक विस्तार किया जा रहा है, जो दिसंबर 2021 तक पूरा होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से लाजपत नगर से नोएडा और सराय काले खां की तरफ जाने वाले लोगों को आश्रम के जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही नोएडा से दिल्ली आने वालों को भी राहत मिलेगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का खर्च होंगे।
वजीराबाद-आजादपुर के बीच बनेंगे दो अंडरपास
दूसरी तरफ वजीराबाद-आजादपुर के बीच वाहनों के लिए दो अंडरपास बनाए जाएंगे। आउटर रिंग रोड पर गांधी विहार के निकट एक पैदल पार पथ का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बसईदारापुर में नजफगढ़ नाले पर पुल का निर्माण कार्य मई 2021 तक पूरा हो जाएगा।
पांच नई परियोजनाओं से होगा यातायात में सुधार
केजरीवाल सरकार पांच नई परियोजनाओं के निर्माण का निर्णय लिया है। 5 नई परियोजनाओं के निर्माण से क्षेत्रों में निर्बाध यातायात में सुधार होगा। लोगों के समय और पैसे की बचत होगी। इन पांच नई परियोजनाओं में पंजाबी बाग फ्लाईओवर से राजा गार्डन, ज्वालाहेड़ी मार्केट रेड लाइट से ज्वालापुरी रेड लाइट तक एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर, मुकरबा चौक पर भीड़भाड़ कम करने की स्कीम, बुराड़ी में समानांतर सड़क पर मेन बुराड़ी रोड जंक्शन पर भीड़भाड़ कम करने और खेड़ा कला से खेड़ा खुर्द तक रेलवे क्रॉसिंग नंबर एलसी 12 पर आरओबी/आरयूबी के निर्माण की योजना तैयार की गई है।












Click it and Unblock the Notifications