12 दिनों में 4.5 किलो कम हुआ अरविंद केजरीवाल का वजन? तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिया हेल्थ अपडेट
Arvind Kejriwal Health Update: तिहाड़ जेल प्रशासन ने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उनके चाहने वाले ये जानना चाहते थे कि उनकी तबीयत कैसी है। इसी को लेकर तिहाड़ जेल ने हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सीएम केजरीवाल के हेल्थ से जुड़े सभी आंकड़े सामान्य हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को 1 अप्रैल 2024 को तिहाड़ जेल लाया गया था। दो डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की गई और सभी महत्वपूर्ण चीजें सामान्य थीं। साथ ही जेल आने से लेकर आज तक उनका वजन 65 किलोग्राम पर ही बना हुआ है। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके महत्वपूर्ण आंकड़े सामान्य हैं।

गिरफ्तारी के वक्त अरविंद केजरीवाल का वजन था 69.5 किलो
तिहाड़ जेल प्रशासन के बयान पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अपनी हिरासत में लिया था, उस दिन उनका वजन 69.5 किलो था। आज उनका वजन 65 किलो है। 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलो कम हो गया।
वहीं, सीएम केजरीवाल की तबीयत को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी चिंता जाहिर की है। राघव चड्ढा ने कहा कि सारा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जेल के भीतर तबीयत बिगड़ गई है। गिरफ्तारी के बाद उनका वजन 4.5 किलोग्राम तक घट गया है। सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा ने पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है।
राघव चड्ढा ने पोस्ट करके लिखा अरविंद केजरीवाल जी का गिरता स्वास्थ्य बेहद चिंताजनक है। कई सालों से वे Severe diabetic हैं। अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना सालों तक उन्होंने देश की सेवा की है। गिरफ़्तारी के बाद उनका वज़न 4.5 किलो गिर चुका है, स्वास्थ्य ख़राब है। सारा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की बिगड़ती तबीयत पर राघव चड्ढा ने जाहिर की चिंता, बोले- पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा












Click it and Unblock the Notifications