अरविंद केजरीवाल की बिगड़ती तबीयत पर राघव चड्ढा ने जाहिर की चिंता, बोले- पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा
जेल के भीतर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिगड़ती तबीयत को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने चिंता जाहिर की है। राघव चड्ढा ने कहा कि सारा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।
बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि अरविंद केजरीवाल की जेल के भीतर तबीयत बिगड़ गई है, गिरफ्तारी के बाद उनका वजन 4.5 किलोग्राम तक घट गया है। सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा ने पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है।

राघव चड्ढा ने पोस्ट करके लिखा अरविंद केजरीवाल जी का गिरता स्वास्थ्य बेहद चिंताजनक है। कई सालों से वे Severe diabetic हैं। अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना सालों तक उन्होंने देश की सेवा की है। गिरफ़्तारी के बाद उनका वज़न 4.5 किलो गिर चुका है, स्वास्थ्य ख़राब है। सारा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की हिरासत के बाद कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी के केस को आम आदमी पार्टी ने फर्जी केस बताया है।
आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि भाजपा सरकार ईडी को हथियार की तरह से इस्तेमाल कर रही है। विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पूरा मामला फर्जी है, ईडी की टीम आजतक इस पूरे मामले में एक चवन्नी तक बरामद नहीं कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications