2024 में भाजपा को हटाना इस समय सबसे बड़ी देशभक्ति: अरविंद केजरीवाल
पार्टी के वॉलंटियर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं कही भी जाता हूं तो लोग अपनी सरकार की तारीफ तो करते ही हैं साथ ही अपने वॉलंटियर की बहुत तारीफ करते हैं। हम किसी पॉलिटिकल बैकग्राउंड से नहीं आते हैं।
हम आम लोग थे, हमने मिलकर पार्टी बनाई है। हमारे वॉलंटियर भी आम हैं, दूसरी पार्टी के वॉलंटियर काम तो करते नहीं हैं बल्कि गुंडागर्दी करते हैं। लेकिन हमारी पहचान अलग है, अगर कोई शरीफ है तो समझो आम आदमी पार्टी के हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2024 के चुनाव आ रहे हैं, इन लोगों को 2014 में और फिर 2019 में देश के लोगों ने बहुत भारी बहुमत देकर जिताया था, ऐतिहासिक बहुमत था, अद्भुत बहुमत था, इनके पास मौका था, अगर ये चाहते तो देश को जबरदस्त तरक्की की राह पर ले जा सकते थे।
लेकिन आज हम क्या देख रहे हैं चारो ओर माहौल इतना खराब हो गया है, आपस में लोगों का झगड़ा होना लगा है। परिवार के अंदर भी बाप-बेटे के अंदर लड़ाई हो रही है। इतना ध्रुवीकरण कभी नहीं थी, इतनी मारपीट, इतनी गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार लूटमार है, कहीं शांति नजर नहीं आ रही है। अगर देश में शांति नहीं होगी तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। कोई भी तबका इन लोगों से खुश नहीं है। इन लोगों ने अर्थव्यवस्था से लेकर हर चीज का बेड़ागर्क कर दिया है।
सबसे बड़ी देशभक्ति अगर कोई हो सकती है वो 2024 में इन्हें हटाना है। इनका निर्णय समझ नहीं आता है। 2016 में बोले भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए 1000 के नोट खत्म कर रहे हैं, ये कह रहे थे कि बड़े नोटों में काला नोट रखने में सहूलियत होती है। फिर ये लोग 2000 का नोट ले आए। बोले आतंकवाद खत्म होगा, लेकिन वो भी नहीं खत्म हुआ।












Click it and Unblock the Notifications