अंधभक्तों से मत उलझना, उन्हें देश से कोई लेना-देना नहीं है: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और उसके समर्थकों पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने भाजपा समर्थकों को अंधभक्त करते हुए कहा कि उन्हें देश से कोई लेना देना नहीं है, उनसे उलझने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंधभक्तों से उलझना मत, वो टाइम खराब करते हैं। उन्हें बदलना नहीं है, उन्हें देश से कोई लेना-देना नहीं है। उनको भारत माता से कोई लेना देना नहीं है। कोई अगर ज्यादा उलझने की कोशिश करे तो उन्हे नमस्कार करके आगे बढ़ जाना।

गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर पेशी के लिए बुलाया था, उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। खुद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यह सारी कवायद इसलिए है ताकि मुझे गिरफ्तार किया जाए और में चार राज्यों में चुनाव प्रचार नहीं कर सकूं।
हालांकि 2 नवंबर को ईडी के सामने पेश होने के लिए अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईडी का समन भाजपा के इशारों पर भेजा गया है, यहा राजनीति से प्रेरित है। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यह बैठक ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर बुलाई गई है। इस बैठक में कुछ बडे़ फैसले लिए जा सकते हैं।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले में इडी ने तलब किया था। लेकिन उन्होंने ईडी के समन को गैरकानूनी बताते हुए पेश होने से इनकार कर दिया था। 2 नवंबर को ईडी के सामने पेश होने की बजाए केजरीवाल मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।











Click it and Unblock the Notifications