हम दोस्ती चाहते हैं लेकिन उपराज्यपाल मुझे रोज गोली मार रहे: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम उपराज्यपाल से मधुर रिश्ते चाहते हैं लेकिन वो वह हर दिन मुझे एक गोली मार रहे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग से लंबे वक्त तक अपने कड़वे रिश्तों के लिए चर्चा में रहे अरविंद केजरीवाल ने अब दिल्ली के वर्तमान उप राज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम उपराज्यपाल से मधुर रिश्ते चाहते हैं लेकिन वो वह हर दिन मुझे एक गोली मार रहे हैं।

टीओआई के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पहले तीन महीने तो बैजल ने हमारे साथ मिलकर काम किया लेकिन अब वो हमें तंग कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमने उनके खिलाफ नहीं कहा जबकि हर दिन हमें एक गोली मार देते हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूले जाने के आदेश दिया है, जो राशि विज्ञापन पर खर्च की गई है।
एमसीडी चुनाव के पहले अरविंद केजरीवाल भाजपा पर हमलावर हैं। शुक्रवार को ट्वीट कर उन्होंने भाजपा को बीमारी देने वाली पार्टी बताया था। उन्होंने किया है कि बीजेपी को वोट दिया तो अगले 5 साल तक कूड़ा और मच्छर इसी तरह रहेंगे।कल अगर आपके घर में डेंगू हो जाए तो आप खुद उसके जिम्मेदार होंगे, क्योंकि आपने बीजेपी को वोट दिया है। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि दिल्लीवालों के लिए भाजपा डेंगू और चिकनगुनिया वाली पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications