Covid 19: नए वैरिएंट को लेकर केजरीवाल की पीएम मोदी से मांग, तुरंत बंद हो उड़ानें
नई दिल्ली, 28 नवंबर: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बाद ज्यादातर देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी है। साथ ही ऐसे संक्रमित देशों की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन देशों की उड़ानों को तुरंत रोक देने का आग्रह किया है, जो देश कोविड के नए वैरिएंट से प्रभावित है।
Recommended Video

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया हैं कि वे उन देशों की उड़ानों को तुरंत रोक दें, जो देश कोविड के नए वैरिएंट से प्रभावित है। कोई भी देरी बहुत हानिकारक हो सकती है। केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि देश ने पिछले डेढ़ साल में कोरोना के खिलाफ मुश्किल हालातों में जंग लड़ी है। काफी कठिनाइयों के बाद हमारा देश कोरोना से उबर पाया है। हमें इस नए चिंताजनक वैरिएंट को भारत में आने से रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि तत्काल प्रभाव से नए वैरिएंट से प्रभावित देशों पर तुरंत प्रतिबंध लगाएं। अगर कोई संक्रमित भारत आ गया, तो यह देश के लिए घातक साबित हो सकता है।
इससे पहले शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा था कि बड़ी मुश्किल से देश कोरोना से उबरा है। नए वैरिएंट को भारत में आने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।' बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से शनिवार को कोरोना वायरस के B.1.1.1.529 वैरिएंट (ओमिक्रॉन) को चिंता के रूप में चिह्नित किया गया है। कोविड -19 महामारी के जारी दो साल के इस दौर में अब यह वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए वैरिएंट का नाम 'ओमिक्रॉन' रखा है और इसे ज्यादा तेजी से संक्रमित करने वाला है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के इस नए वैरिएंट का पता लगा है, जिसके बाद बोत्सवाना, बेल्जियम, इजराइल और हांगकांग में भी वैरिएंट के मामले मिले है। वहीं हाल ही में यूके, जर्मनी और इटली में भी ओमिक्रॉन के मामलों का पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications