कुरुक्षेत्र की रैली से रविवार को हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंकेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नई दिल्ली, 28 मई: हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे। 'हरियाणा में भी केजरीवाल' और 'अब बदलेगा हरियाणा' जैसे नारों के साथ राज्य में अपनी पहली रैली के जरिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी की हरियाणा ईकाई के नेता और कार्यकर्ता कई दिनों से जुटे हुए हैं।

arvind kejriwal

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बुलाने के लिए अलग-अलग जिलों में अब तक 1500 से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं हो चुकी हैं। प्रदेश के नेताओं का यह भी दावा है कि कुरुक्षेत्र की रैली में करीब 2 लाख लोग पहुंचेंगे। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने बताया, 'सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली ऐतिहासिक होगी और हरियाणा की राजनीति में बदलाव का एक मजबूत संदेश देगी। इस रैली का आयोजन राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, स्कूलों और अस्पतालों की खराब स्थिति सहित बुनियादी मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जा रहा है।'

'हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पक्ष में हवा'
सुशील गुप्ता ने कहा, 'हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पक्ष में हवा है और लोग दिल्ली-पंजाब की तरह यहां भी वैसी ही सरकार चाहते हैं।' आपको बता दें कि अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पंजाब में मिली जीत से हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी को फायदा मिल सकता है। वहीं, रविवार को हरियाणा के सिरसा में भारतीय जनता पार्टी की भी रैली है। इसके अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को फतेहाबाद में 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+