सीएम अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडर को दी श्रद्धांजिल, बोले- वह भारत के चमकते सितारे
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहब की उपलब्धियों का गान करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह कहते हैं कि बाबा साहब अंबेडकर शायद हमारे भारत इतिहास का सबसे चमकता सितारा हैँ।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय संविधान के रचनाकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सामाजिक उत्थान और देश के लिए उनका जीवन समर्पण हम सबको सदा प्रेरित करता रहेगा

केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर शायद हमारे भारत के इतिहास के सबसे चमकते सितारे हैं। उनके जीवन के संघर्ष को मैं जितनी बार पढ़ता हूं, मुझे यकीन नहीं होता है कि ऐसा व्यक्ति भी इस देश के भीतर पैदा हुआ था।
एक गरीब परिवार में पैदा हुए, बहुत गरीब था उनका परिवार, घर में खाने के लिए नहीं था, उनके कई भाई-बहन थे। छुआछूत उन दिनों इतनी ज्यादा थी कि स्कूल पढ़ने के लिए जाते थे तो टाट लेकर उन्हें क्लास के बाहर बैठा दिया जाता था, टीचर क्लास के भीतर पढ़ाता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1913 में वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी पहुंच गए पढ़ने के लिए, यहां से उन्होंने पीएचडी की। 1915 में वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स पहुंच गए, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने अपनी दूसरी पीएचडी की। मैंने देखा कि उन्होंने कितनी तो एमए की डिग्री ले रखी है और कितनी पीएचडी की। ऐसे ही थोड़े दुनिया उनकी दीवानी हो रखी है। ऐसे व्यक्ति ने हमारे देश का संविधान लिखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "हम उन्हें याद करते हैं और उन्हें आज हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन संघर्ष और सेवा से भरपूर है और यही हमें उनके जीवन से सीख मिलती है। सबसे ज्यादा उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया था जिसको हमारी सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है और इस अवसर पर मैं सभी से यही कहना चाहता हूं कि आप उनके जीवन से प्रेरणा लें और उनके संदेश के हिसाब जीवन यापन करने की कोशिश करें।"












Click it and Unblock the Notifications