चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, बताया- देश के लिए ऐतिहासिक क्षण

Arvind Kejriwal Chandrayaan-3: इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराकर पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया है। पूरे देश में इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इतना ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इस मौके पर नेताओं से लेकर आम लोगों की बधाई आनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई दी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं सभी देशवासियों को इस खुशी के मौके पर बधाई देता हूं। यह एक तरह से ऐतिहासिक क्षण है। यह गौरवान्वित करने वाला पल है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।

Arvind kejriwal chandrayaan-3 landing on moon

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला देश
बता दें कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाने के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। बता दें कि चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी 'सॉफ्ट लैंडिंग' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे। चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+