मैं जेल में हूं...अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विधायकों के लिए भेजा ये संदेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बार अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए जेल से संदेश जारी किया है। इस बार सीएम केजरीवाल ने अपनी पार्टी के विधायकों के लिए संदेश जारी किया है। केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो के माध्यम से विधायकों तक ये संदेश पहुंचाया है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के ने वीडियो में कहा केजीरीवाल जी ने दिल्ली के विधायकों के लिए एक संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि
"मैं जेल में हूं, मैं चाहता हूं कि दिल्ली के किसी भी नागरिक को मेरी गैरमौजूदगी में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसलिए दिल्ली के विधायक हर दिन अपने क्षेत्र का दौरा करें और लोगों से पूछे उन्हें कोई समस्या तो नहीं है। अगर उन्हें कोई समस्या है उसका विधायक तुरंत निवारण करें।
इसके साथ ही केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा केवल सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का निवारण ही नहीं करना है, नागरिकों की हर समस्या का समाधान करना है। भगवान सभी की रक्षा करें जय हिंद। "












Click it and Unblock the Notifications