पंजाब जा रहे केजरीवाल को रेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने दिखाईं चूड़ियां
नई दिल्ली। आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की अश्लील सीडी और आशुतोष के ब्लॉग का विवाद झेल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरूवार को पंजाब दौरे पर जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की सदस्यों ने केजरीवाल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें चूड़ियां भी दिखाईं।
केजरीवाल के इस्तीफे की मांग
भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य केजरीवाल के इस्तीफे और आशुतोष को बर्खास्त करने के नारे लगा रही थी। इस दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर कुछ महिलाएं केजरीवाल तक भी पहुंच गईं।
गौरतलब है कि आप सरकार में पूर्व मंत्री संदीप कुमार की एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद से पार्टी विवादों में घिरी हुई है। संदीप के बचाव में आप प्रवक्ता आशुतोष के ब्लॉग को लेकर भी पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications