Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, कहा- प्रधानमंत्री जी, आपकी लड़ाई मुझसे है...
Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली पुलिस गुरुवार को उनके बीमार माता पिता से पूछताछ करने आएगी। हालाकि दिल्ली पुलिस आज उनके घर नहीं पहुंची,लेकिन इन सबके बीच सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करके लिखा कि प्रधानमंत्री जी, आपकी लड़ाई मुझसे है। कृपया मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित मत कीजिए।
गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक संदेश देना चाहता हूं। आपने मुझे झुकाने और तोड़ने की बहुत कोशिशें की। आपने मेरे विधायकों को तोड़ने का प्रयास की लेकिन नहीं कर पाए। आपने मेरे मंत्रियों को गिरफ्तार किया, लेकिन आप मुझे नहीं झुका सके। उन्होंने आगे कहा कि आपने मझे गिरफ्तार कर जेल में काफी प्रताड़ित किया। इन सबके बाद आपने मेरे बीमार मां बाप को निशाना बनाया है।

केजरीवाल ने कि मेरी मां कई बीमारियों की शिकार है। जिस दिन आपने मुझे गिरफ्तार किया था। उस दिन ही वो कई दिनों के बाद अस्पताल से लौटी थीं। मेरे पिताजी को कमसुनाई देता है और वह बहुत वृद्ध हो चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि क्या आपको लगता है कि इसके लिए मेरे माता-पिता गुनहगार हैं? अपनी पुलिस से उनसे क्यों पूछताछ क्यों करवा रहे है।
सीएम केजरीवाल ने अपना हमला तेज करते कहा कि आपकी लड़ाई मुझसे हैं, फिर आप मेरे माता को इसमें क्यों घसीट रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि आप मेरे माता-पिता को प्रताड़ित करना बंद कर दीजिए, क्योंकि भगवान सबकुछ देख रहा है।
यह भी पढ़ें INDIA Alliance को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, बताया मिलेंगी कितनी सीटें












Click it and Unblock the Notifications