INDIA Alliance को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, बताया मिलेंगी कितनी सीटें
Arvind Kejriwal on INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम दो चरणों की वोटिंग बची है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की सीटों को लेकर बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा ये चुनाव हार रही है। इंडिया गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने दावा किया है कि बहुमत से इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।
एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी की ग्रोथ से घबरा रही है, इसलिए हमारे ऊपर निरंतर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं, किंतु हम सच्चाई के साथ खड़े हैं और लड़ रहे हैं।

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के भीतर गठबंधन की लहर चल रही है। केजरीवाल ने कहा, मेरा अनुमान है कि दिल्ली की सभी 7 सीटें गठबंधन को जीतनी चाहिए। बीते चुनाव में बीजेपी से अधिक मार्जिन से मिली हार पर अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मार्जिन तो उलट पलट होते रहते हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जिस तरह से सफलता मिली थी, इस समय दिल्ली के भीतर ऐसी लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और गठबंधन को लेकर कि मैं सरप्राइज नहीं होऊंगा कि वह वाले भी रिकॉर्ट टूट जाएं।
ज्ञात हो कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार का आज को आखिरी दिन है। यहां सभी 7 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस गठबंधन करके लड़ रही है। उसका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है।
यह भी पढ़ें Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, एक्स पर लिखा शुभकामना संदेश












Click it and Unblock the Notifications