दिल्ली: जानें क्या है शराब को लेकर केजरीवाल सरकार का प्लान, किन दुकानों से खरीद सकते हैं बोतल
Delhi News: दिल्ली में शराब को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नया प्लान बनाया है। दिल्ली सरकार ने मौजूदा नीति को 6 महीने आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इससे ये होगा कि अभी सरकारी दुकानों में ही शराब मिलेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस फाइल को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेज दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस फाइल पर अपना साइन कर दिया है, एलजी के साइन के लिए इसे भेज दिया गया है। सीएम केजरीवाल और एलजी विनय कुमार सक्सेना के हस्ताक्षर के बाद मौजूदा नीति 6 महीने के लिए बढ़ाए जाएंगे। तब तक सरकारी दुकानों से ही शराब की बिक्री होगी। प्राइवेट दुकानों के खुलने में अभी 6 महीना का वक्त लगेगा।

बता दें कि दिल्ली में नई शराब नीति में घोटाले का आरोप लगने के बाद केजरीवाल सरकार ने इसे खत्म कर दिया था। इसके बाद पुरानी शराब नीति लागू किया था। तब से पुरानी नीति ही चल रही रहै। पुरानी नीति को लागू करने के लिए 6 महीने का समय लिया था। जबतक नई नीति नहीं बन जाती, तब तक इसे लागू किया गया था। पुरानी नीति का समय 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
अगले 6 महीने के लिए ही लाइसेंस रिन्यू किया जाएगा
सीएम केजरीवाल ने फाइल की मंजूरी के लिए एलजी के पास भेज दिया है। दोनों की मंजूरी के बाद अगले 6 महीने के लिए ही लाइसेंस को रिन्यू किया जाएगा। जबतक नई नीति नहीं बन जाती, तबतक पुरानी नीति पर शराब की बिक्री होगी। दिल्ली में शराब की कुल 652 दुकानें हैं। जिनका संचालन डीएसआईडीएस, डीटीटीडीसी, डीएससीएससी और डीसीसीडब्ल्यूएस करता है। इन सबके बीच 48 प्रीमियन दुकानों से भी शराब मिल रही है, जिन्हें मॉल्स और बड़े बाजारों में खोला गया है।
यह भी पढ़ें- मुखर्जी नगर के गर्ल्स PG में आग लगने की घटना पर केजरीवाल ने जताया दुख, कहा- मैं लगातार बनाए हूं नजर












Click it and Unblock the Notifications