मुखर्जी नगर के गर्ल्स PG में आग लगने की घटना पर केजरीवाल ने जताया दुख, कहा- मैं लगातार बनाए हूं नजर
Mukherjee Nagar Fire News: राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में 27 सितंबर की देर शाम आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बता दें कि पीजी में करीब 35 लड़कियां थीं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
आग लगने की इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा, मैं लगातार इस पर नजर बनाए हूं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 27 सितंबर की देर शाम मुखर्जी नगर इलाके में स्थित चार मंजिला गर्ल्स पीजी हॉस्टल में आग लग गई।

आग लगने के कारण पीजी में 35 लड़कियां फंस गई थी। जैसे ही पीजी हॉस्टल में आग लगने की सूचना मिली तो तत्काल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच और राहत बचाव कार्य में जुट गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पीजी से करीब 35 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि पांच छात्राओं को धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सभी लड़कियां पीजी में रहकर यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। दिल्ली फायर सर्विस निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ऐसा लगता है कि आग सीढ़ियों के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई थी।
इस बाबत जानकारी देते हुए DCP (उत्तर पश्चिम जिला) जितेंद्र कुमार मीना ने बताया, करीब 7:45 पर आग लगने की कॉल आई थी जिसके बाद पुलिस और दमकल मौके पर तुरंत पहुंचे। जितने भी बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है लेकिन इसकी जांच की जाएगी। फायर सेफ्टी के उपकरणों की भी जांच की जाएगी। वहीं, दिल्ली अग्निशमन सेवा निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, हमें जब आग लगने की सूचना मिली तो हमने कुल 20 गाड़ी भेजी। यह ऑपरेशन करीब 1 घंटा चला और सभी बच्चियों को बचा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। इस हादसे पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दुख जताया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुखर्जी नगर इलाके के पीजी में आग लगने की ये घटना बेहद दुखद है। जिला प्रशासन और दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि पीजी में मौजूद बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालें। मैं लगातार इस पर नजर बनाए हूं।












Click it and Unblock the Notifications