Manish Sisodia Arrested: अरविंद केजरीवाल का दावा, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया
Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज सीबीआई ने शराब नीति में हुए कथित घोटाले में पूछताछ के लिए समन किया है। सीबीआई के समन के बाद से आम आदमी पार्टी और उसके नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि यह नोटिस पूछताछ के लिए नहीं बल्कि गिरफ्तारी के लिए है। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज इन्होंने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा के अंदर गजब किया है। कई सारे स्कूल बनाएं। वह गुजरात में आए थे, उन्होंने कहा था कि गुजरात में गांव-गांव में, शहर-शहर में ढेर सारे स्कूल बनाएंगे। लेकिन आज इन लोगों ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। ये नहीं चाहते कि मनीष सिसोदिया गुजरात में आकर चुनाव प्रचार करें। एक महीने तक यह मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करेंगे, जैसे ही 8 तारीख को चुनाव के नतीजे आएंगे, गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे। मैं मनीष जी को कहना चाहता हूं कि आपके ना आने से चुनाव प्रचार बंद नहीं होने वाला है।
बता दें कि मनीष सिसोदिया की सीबीआई से पूछताछ के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। ये सभी मनीष सिसोदिया से पूछताछ का विरोध कर रहे हैं। सीबीआई मुख्यालय के सामने आप नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में यहां पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। आप कार्यकर्ता सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता सिसोदिया की सीबीआई पूछताछ के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications