Arvind Kejriwal Biography: कृष्ण से केजरीवाल तक, 56 साल कड़ी मेहनत, फिर जेल का सफर...जानें बचपन से लेकर अबतक
Arvind Kejriwal News Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की कस्टडी में हैं। ईडी ने शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है। दिल्ली रेवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। इन 6 दिनों में केजरीवाल को ईडी के कई सवालों से गुजरना होगा। अरविंद केजरीवाल ने 12 साल पहले अपनी आम आदमी पार्टी की नींव रखी थी।
आप ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई, इसके बाद केजरीवाल सीएम बने। सीएम बनने से पहले अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े। जितना आम आदमी के 'खास' का राजनीतिक करियर है। उतना ही इनका बचपन इंट्रेस्टिंग है। आइए आपको ले चलते हैं केजरीवाल के बचपन की यात्रा पर, जहां आपको श्रीकृष्ण से जुड़ाव और 56 साल की तपस्या के बारे में पता चलेगा...

व्यापारी परिवार में हुआ जन्म, पिता जिंदल उद्योग में करते थे नौकरी
हरियाणा के हिसार जिले स्थित सिवानी मंडी में अरविंद केजरीवाल का जन्म एक व्यापारी परिवार में हुआ था। इनके पिता गोविंदराम केजरीवाल पेशे से इंजीनियर थे और जिंदल उद्योग में नौकरी करते थे। उनकी माता गीता देवी गृहणी थीं। लेकिन, केजरीवाल के दादा मंगलचंद की दाल मिल थी, जो सिवानी मंडी से 4 किलोमीटर दूर खेड़ा गांव में 1947 से पहले स्थापित की गई थी। अरविंद केजरीवाल के 4 चाचा मुरारीलाल, राधेश्याम, गिरधारी लाल और श्यामलाल थे, जो दादा की मिल संभालते थे।
ये भी पढ़ें- ED कस्टडी में इस बार केजरीवाल की होली! आसान नहीं दिख रही चुनावी डगर
श्रीकृष्ण से कैसे जुड़ा है केजरीवाल का बचपन?
जैसा कि बताया गया है कि 16 अगस्त 1968 को जन्माष्टमी के दिन अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ। जिसके बाद उनके दादा-दादी और परिवार के सदस्य उन्हें कृष्ण कहकर बुलाने लगे। यह बात उनके करीबी खुद बताते हैं। अरविंद भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। पिता की नौकरी की वजह से अरविंद का बचपन हरियाणा के सोनीपत, हिसार और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीता।
पिता की राह पर चले, लेकिन रास आई राजनीति
अरविंद केजरीवाल ने पिता की तरह इंजीनियरिंग की तालीम हासिल की। पहले हिसार से स्कूली शिक्षा, फिर सोनीपत मिशनरी स्कूल से डिसिप्लिनऔर 1989 में आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। सबसे पहली नौकरी जमशेदपुर के टाटा स्टील कंपनी में मिली। लेकिन, जल्द ही नौकरी से मोह भंग हो गया। 1992 में नौकरी छोड़ दी।
सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी जागी तो, कोलकाता के मदर टेरेसा में दो महीने सेवा दी। फिर मन दूसरी राह तलाशने लगा तो, दिल्ली आकर सिविल सेवा परीक्षा (upsc) तैयारी की और पहले प्रयास में ही शतक मारते हुए 1995 में इंडियन रेवेन्यू सर्विस में नौकरी मिली। इनकम टैक्स विभाग में अस्टिेंट कमिश्नर के पद पर तैनाती हुई। लेकिन, नौकरी का सिलसिला ज्यादा वक्त नहीं चला। 2006 में जॉइंट इनकम टैक्स कमिश्नर के पद से इस्तीफा देकर गांव वापस लौटे। 2011 में अन्ना हजारे के लोकपाल विधेयक को लागू करने के लिए आंदोलन से जुड़ गए।
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: 'CM पद से नहीं दूंगा इस्तीफा, जेल से सरकार चलाऊंगा', अरविंद केजरीवाल का ऐलान
आम आदमी पार्टी की रखी नींव, संभाली दिल्ली की कमान
- 2 अक्टूबर 2012 में केजरीवाल ने एक राजनीतिक दल का गठन किया।
- नवंबर 2012 तक राजनीतिक दल ने आम आदमी पार्टी की शकल ले ली।
- 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने भी हिस्सा लिया और कांग्रेस की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को पछाड़ दिया।
- आप ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई और केजरीवाल सीएम बने।
- 2015 में हुए चुनाव में 67 सीटें जीतकर आप विधानसभा पहुंची।
- केजरीवाल 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक दिल्ली के सीएम रहे। उसके बाद 14 फरवरी 2015 से वर्तमान सीएम पद पर काबिज हैं।
केजरीवाल परिवार का फैमिली ट्री
- पिता- गोविंद राम केजरीवाल
- माता- गीता देवी
- दादा- मंगलचंद
- चाचा - मुरारीलाल, राधेश्याम, गिरधारी लाल और श्यामलाल
- पत्नी - पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता केजरीवाल
- बच्चे- पुलकित केजरीवाल, हर्षिता केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications