ED कस्टडी में इस बार केजरीवाल की होली! आसान नहीं दिख रही चुनावी डगर
Delhi CM Arvind Kejriwal Update: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग पहले ही कर चुका है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी ने पार्टी की चुनावी डगर को कठिन बना दिया है। पार्टी हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि बीजेपी को दोबारा में सत्ता में आने से रोका जाए। दूसरी, तरफ ईडी की मजबूत पकड़ पार्टी को उलझाती हुई नजर आ रही है।
28 मार्च तक केजरीवाल ईडी की कस्टडी में रहेंगे। जिससे साफ है कि 25 मार्च को होली पर्व भी केजरीवाल का ईडी के साथ ही बीतेगा। उनके परिवार का वक्त केजरीवाल की वापसी के इंतजार में ही कट जाएगा। अब देखना यह है कि केजरीवाल का यह ऐलान कि 'जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाऊंगा'... कितना संभव हो सकेगा। 6 दिन ईडी की कस्टडी में क्या होगा ?

सूत्रों की मानें तो, केजरीवाल से ईडी 6 दिन की कस्टडी में शराब नीति घोटाले में और पूछताछ करेगी। केजरीवाल को ईडी के कई कठिन सवालों से गुजरना पड़ सकता है। सारी पूछताछ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। ईडी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि केजरीवाल का इस भ्रष्टाचार में कितना लिंक रहा है। ईडी दिल्ली सीएम को 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश करेगी। जिसमें ईडी अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करेगी। साथ ही आगे क्या करना है यह भी बताएगी।
कस्टडी में कौन-कौन मिल सकता है?
ईडी की कस्टडी के दौरान केजरीवाल को अपने वकील मोहम्मद इरशाद और विवेक जैन से मिलने की इजाजत है। जिसका वक्त निर्धारित है। शाम 6 से 7 बजे तक। वहीं, केजरीवाल को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव विभव से प्रत्येक दिन आधे घंटे मिलने की इजाजत भी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications