Arvind Kejriwal: आतिशी ने किया दावा- ईडी बिना सबूत के कर रही Raid, दो साल से ईडी को एक भी पैसा नहीं मिला
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केजरीवाल (cm arvind kejriwal) कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 15 अप्रैल तक ईडी की न्यायिक हिरासत में हैं। 21 मार्च को सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली शराब नीति मामले में मनी ट्रेल का मामला मामला सामने आया था।

शनिवार को दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने दावा किया कि कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में अभी तक ईडी को एक भी पैसा नहीं मिला दो साल से ईडी पैसा खाेज रहा है लेकिन मनी ट्रेलर कहां है?
आतिशी ने कहा 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग की बात ईडी बात करती है। उन्होंने कहा सबूत मिलने के बावजूद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा प्रवर्तन निदेशालस पिछले दो साल से तथाकथित शराब घोटाले में मनी ट्रेल की जांच कर रही है। ईडी अभी भी आप के किसी भी नेता से जुड़े मनी ट्रेल की जांच कर रही है, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला।
आतिशी ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा अभी तक किसी भी आप नेता के पास से अपराध की आय का एक पैसा भी नहीं बरामद हुआ। आतिशी ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने लगातार ईडी से पूछा है कि मनी ट्रेल का AAP से संबंध कहां है? उन्होंने कहा लेकिन जस्टिस संजीव खन्ना का कहना है कि मनी ट्रेल साबित नहीं हुआ है। यह बहस का मुद्दा है। लेकिन पैसे का कोई लेन-देन नहीं होने के बाद भी इस मामले के तहत कई AAP नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।।












Click it and Unblock the Notifications