श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगाँठ पर गुरुद्वारे के कीर्तन में शामिल हुए भगवंत मान और केजरीवाल
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य लोग इस कीर्तन में शामिल हुए़।
शनिवार को गुरु साहिब के चरणों में अरदास की और केजरीवाल और भगवंत ने भेट चढ़ाया। इसके साथ समागमों की शुरुआत हुई। शाम 6 बजे गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, दिल्ली में एक विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जहाँ संगत गुरु साहिब के उपदेशों का स्मरण किया गया।

केजरीवाल ने सभी से इस कीर्तन दरबार और गुरु साहिब के लंगर में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कार्यक्रम सिख धर्म के नौवें गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला। इस कीर्तन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा 'हिंद दी चादर' श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। उनकी इस अद्वितीय शहादत की 350वीं वर्षगांठ को पंजाब सरकार अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है।












Click it and Unblock the Notifications