जिसे ये लोग आतंकवादी कहते हैं, वो आज 12430 स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन कर रहा- केजरीवाल

जिसे ये आतंकवादी कहते हैं, वो स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन कर रहा- केजरीवाल

दिल्ली, 19 फरवरी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 19 फरवरी को सरकारी स्कूलों के 12,430 नए स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए केजरीवाल कहा कि ये लोग जिस व्यक्ति को वे आतंकवादी कह रहे हैं, वह आज देश को 12,430 कक्षाएं समर्पित कर रहा है। स्मार्ट क्लास रूम के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

Arvind Kejriwal again commented on himself being labeled as terrorist

स्मार्ट क्लास रूम के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 7 साल में दिल्ली सरकार ने 20,000 क्लास रूम बनाए हैं। इसके मुकाबले पूरे देश में जितनी राज्य सरकारें हैं, केंद्र सरकार है सबको मिलाकर भी 20,000 क्लास रूम नहीं बने। इस दौरान केजरीवाल ने आतंकी वाले आरोपों के बीच कहा है कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े नेता मुझे आतंकवादी कहते हैं। इस बात पर मुझे हंसी आती है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये लोग जिसे आतंकवादी पुकार रहे हैं, वहीं आज 12,430 क्लासरूम को देश को समर्पित किया है।

केजरीवाल ने कहा कि नेताओं को स्कूलों के अलावा किसी चीज का डर नहीं है। अच्छे स्कूल बनेंगे तो नेताओं को जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे। ये स्कूल पक्के देशभक्त पैदा करेंगे। हम स्कूल नहीं बना रहे हैं, हम देशभक्त बनाने के लिए कारखाने लगा रहे हैं। कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कुल 20,000 कक्षाओं का निर्माण किया है। इस अवधि में सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से 20,000 कक्षाएँ स्थापित नहीं कर सकीं।

दिल्ली सीएम ने कहा कि बाबा साहब (डॉ बीआर अंबेडकर) का सपना था कि हर छात्र को बेहतरीन शिक्षा मिले। दुर्भाग्य से आजादी के 75 साल बाद भी उनका सपना अन्य राज्यों में साकार नहीं हो सका। मुझे खुशी है कि उनके सपने कम से कम दिल्ली में सच होने लगे हैं। कहा कि 3,70,000 बच्चे प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों में आए हैं। आज तीन साल पहले जिसकी नींव रखी गई थी वो आज पूरा हुआ है। हम सिर्फ नारियल नहीं फोड़ते उस काम को समय से पहले पूरा कर देते हैं।

Recommended Video

    Kejriwal ने 12,430 Smart Classroom का किया उद्घाटन, Terrorists कहने पर दिया ये जवाब |वनइंडिया हिंदी

    अगर हम 50 कमरों का औसत लेकर भी चले तो आज 250 स्कूल बनकर तैयार हो रहे हैं। आज हमारे स्कूलों में महंगे-महंगे स्मार्ट बोर्ड हैं। भगत सिंह का सपना भी पूरा हो रहा है, जहा सभी के बच्चे एक साथ पढ़ रहे हैं, चाहे वो अधिकारी हो या मजदूर आज सबके बच्चे साथ पढ़ रहे हैं। क्यों ये काम 75 सालो में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज में ये ऑफर कर रहा हूं अब तक 75 साल का समय बर्बाद हो चुका है। अगर देश की कोई भी सरकार अपने राज्य के अंदर दिल्ली जैसी शिक्षा व्यवस्था करना चाहती है तो हम उन्हें थोड़े दिन के लिए मनीष सिसोदिया को लोन पर दे देंगे।

    ये भी पढ़ें:-

    हमें सिर्फ दिल्ली में 7 साल में इतने क्लासरूम बना दिए हम सभी राज्य सरकारों की मदद के लिए तैयार हैं। अगर इससे उन्हें वोट मिले तो मिले, लेकिन हमें मदद करनी है। नेताओ को सबसे बड़ा डर स्कूलों से लगता हैं क्योंकि अच्छे स्कूलों से बच्चे देशभक्त बनेंगे। हम ये स्कूल नहीं बना रहे, हम देशभक्ति की फैक्ट्री बना रहे हैं। आने वाले समय में बच्चे विकास पर वोट देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+