सीएम केजरीवाल बोले-'बीजेपी के 10 वीडियो Vs AAP की 10 गारंटी है MCD चुनाव'

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां जारी हैं। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी मजबूती से लड़ रही। हाल ही में AAP ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए 10 गारंटी जारी की थी। जिसको लेकर अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनाव काफी स्पष्ट होते जा रहे हैं, ये बीजेपी के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 गारंटी हैं। 4 दिसंबर तक इंतजार करते हैं, दिल्ली की जनता उन सभी वीडियो का जवाब देगी।

Recommended Video

      Delhi MCD Election 2022: Arvind Kejriwal ने BJP को दिया बड़ा चैलेंज | वनइंडिया हिंदी *Politics
      Arvind Kejriwal

      दरअसल दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई केस चल रहे। जेल से लगातार उनके वीडियो भी लीक हो रहे। इसी को लेकर सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसा है। इसके अलावा उन्होंने मनीष सिसोदिया को भी झूठे केस में फंसाने की बात कही। सीएम ने कहा कि आबकारी नीति में सिसोदिया को क्लीन चिट मिल गई है। सीबीआई-ईडी के करीब 800 अधिकारी पिछले 4 महीने से इस पर काम कर रहे थे। उन्हें सिर्फ एक काम दिया गया था- कुछ भी करो, मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे डाल दो, लेकिन अब चार्जशीट से पता चलता है कि उनके पास कोई सबूत नहीं है।

      केजरीवाल ने आगे कहा कि मोदी जी कहते हैं कि मैं 18-18 घंटे काम करता हूं। वो 18 घंटे यही सोचते हैं कि कैसे केजरीवाल को काम करने से रोका जाए? कैसे उनके मंत्रियों को जेल में डालूं? प्रधानमंत्री जी अगर 18 में से 2 घंटे देश के लिए भी काम कर लें, तो लोगों को महंगाई-बेरोजगारी से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हमारी जांच जिंदगी भर करवाएंगे, लेकिन अब तक इन्हें कुछ नहीं मिला। पीएम ने निजी तौर पर निर्देश दिए थे-कुछ भी करके, सिसोदिया को गिरफ्तार करो। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं- हम कट्टर ईमानदार हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+