'2 दिन के अंदर माफी मांगो, ...करेंगे कानूनी कार्रवाई', दिल्ली आबकारी केस में संजय सिंह ने ED को भेजा नोटिस

Sanjay Singh on ED: आप सांसद ने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए चार्जशीट में मेरा नाम घसीटा जा रहा है। मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसके बाद भी मेरा नाम डाला गया है।

आप सांसद संजय सिंह

Sanjay Singh on ED: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस भिजवाया है। संजय सिंह ने मानहानि मामले में ईडी के अधिकारियों को नोटिस भिजवाया है। उन्होंने ये नोटिस ईडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा समेत जांच अधिकारी जोगेंदर को भेजा है। इसके साथ ही आप सांसद ने 48 घंटे के भीतर माफी मांगने के लिए कहा है।

'बिना सबूत के मेरा नाम घसीटा गया'

संजय सिंह ने नोटिस भिजवाते हुए कहा कि अगर ईडी अधिकारी माफी नहीं मांगते हैं, तो कानूनी कारर्वाई के लिए तैयार रहें। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ईडी मुझे बदनाम करने के लिए मेरा नाम चार्जशीट में घसीटा है। किसी भी गवाह ने मेरा नाम लिया है। इसके बावजूद ईडी ने मेरा नाम डाल दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कई सबूत नहीं है, न ही कोई गवाह। फिर भी मुझे बदनाम करने के लिए मेरा नाम घसीटा गया है।

संजय सिंह ने कहा कि ईडी ने मेरा नाम झूठे तरीके से डाला है, इसके लिए मैं ईडी अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। ईडी मुझे बदनाम करने की कोशिस कर रही है।

सीएम केजरीवाल से सीबीआई ने की थी पूछताछ

वहीं, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी अदालत में झूठे सबूत पेश कर रही है। वहीं इससे पहले 16 अप्रैल को सीबीआई ने सीएम केजरीवाल से 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी।

सीएम केजरीवाल को सीबीआई के समन के बाद उन्होंने एक दिवसीय दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। यही वजह है कि उसे कुचलने के प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने कसी कमर, राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लिया ये बड़ा फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+