9 साल का बेटा,7 साल की बेटी छोड़ गईं साक्षी आहूजा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से कैसे हुई मौत?

Delhi railway station electrocution 9 साल का बेटा, 7 साल की बेटी छोड़ गईं साक्षी आहूजा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से कैसे हुई मौत

New Delhi Railway Station Sakshi Ahuja electrocution: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 35 वर्षीय शिक्षिका साक्षी आहूजा की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद दिल्ली स्टेशन के सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

रविवार 25 जून को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ छुट्टियों के लिए जा रही साक्षी आहूजा स्टेशन के बाहर जलभराव वाले इलाके में बिजली के खंभे से चिपक गई थी। जिससे उनको करंट लगी और मौत हो गई।

New Delhi Railway Station Sakshi Ahuja electrocution

आसपास खड़े ऑटो और कैब ड्राइवर साक्षी आहूजा को बचाने के लिए दौड़े लेकिन उन्हें बचाया नहीं पाए। साक्षी को बचाने की कोशिश में उसकी बहन को भी झटके लगे। आहूजा के 9 साल के बेटे और 7 साल की बेटी ने अपनी मां को आंखों के सामने करंट लगते हुए देखा। बच्चे अभी सदमे में है।

हादसे के वक्त साक्षी आहूजा का बेटा और बेटी बगल में खड़े थे, किसी भी तरह समय रहते उनको बचा लिया गया। डीसीपी (रेलवे) अपूर्व गुप्ता ने कहा, "मशीनरी (287) से संबंधित लापरवाही और लापरवाह आचरण के कारण मौत का आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

कैसे चंद मिनटों में खत्म हो गई साक्षी आहूजा की जिंदगी

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा लक्ष्मी नगर के एक स्कूल में पढ़ाती थीं और एक इंटीरियर आर्किटेक्ट भी थीं। साक्षी प्राइवेट स्कूल में गणित और वास्तुकला पढ़ाती थीं।

साक्षी आहूजा अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़ने के लिए 25 जून की सुबह करीब साढ़े पांच बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आई थीं। दिल्ली में इस दिन सुबह बारिश हो रही थी।

रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव था और शुरुआती जांच से पता चला है कि पानी में फिसलने से बचने के लिए साक्षी ने बिजली का खंभा पकड़ लिया था। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। वहां दो वायरल खुली हुई थी...जिसे करंट बिजली के खंभे में पहुंच गई थी। हालांकि परिवार का दावा है कि साक्षी फिसलकर पानी में गिर गई थी और बिजली की चपेट में आ गई।

घटना सुबह करीब 5:40 बजे की है। साक्षी आहूजा के माता-पिता और भाई कार पार्क कर रहे थे, जबकि साक्षी अपनी बहन और बच्चों के साथ प्लेटफॉर्म की ओर जा रही थी। जिस स्थान पर उसे करंट लगा वह टैक्सियों पार्किंग एरिया है।

साक्षी आहूजा के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने कहा, ''हम छुट्टियां मनाने चंडीगढ़ जा रहे थे। मैं पार्किंग एरिया में था जब मुझे खबर मिली कि मेरी बेटी की करंट लगने से मौत हो गई है। यह अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है।''

New Delhi Railway Station Sakshi Ahuja electrocution

साक्षी आहूजा के पति बोले- हादसे के लिए कई विभाग जिम्मेदार

साक्षी आहूजा के पति अंकित आहूजा ने कहा कि दुर्घटना के लिए कई विभाग जिम्मेदार हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से लापरवाही हुई है। रेलवे विभाग के अधिकारी हमसे मिलने आए और हमें आश्वासन दिया कि जांच चल रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें स्टेशन के एग्जिट गेट नंबर-1 के पास 'पीजी साइड' पर एक महिला को बिजली के खंभे से झटका लगने की सूचना मिली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने महिला की चीख सुनी और उसे गिरने से पहले खंभे से दूर जाने की कोशिश करते देखा। उनकी बहन माधवी चोपड़ा मदद के लिए चिल्लाईं। जिसके बाद एक राहगीर ने पीसीआर को फोन किया।

मदद आने से पहले 20-25 मिनट तक वह जमीन पर पड़ी थी साक्षी आहूजा

साक्षी आहूजा के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि कुछ टैक्सी और ऑटो ड्राइवर मदद के लिए आने से पहले वह 20-25 मिनट तक वह जमीन पर पड़ी थी। एक रिश्तेदार इंदु ने कहा, "टैक्सी और ऑटो ड्राइवर ने साक्षी के बच्चों को खींच लिया, जबकि माधवी कुछ नहीं कर पाई क्योंकि उसे भी बिजली का झटका लगा। कुछ टैक्सी ड्राइवर को भी झटके लगे थे। बाद में वे साक्षी को धक्का देने के लिए चादरें, तौलिये और लाठियां लेकर आए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ अस्पताल में डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।''

New Delhi Railway Station Sakshi Ahuja electrocution

परिवार ने दावा किया कि घटनास्थल से पुलिस स्टेशन महज कुछ मीटर की दूरी पर होने के बावजूद समय पर मदद के लिए कोई नहीं आया। हालांकि डीसीपी गुप्ता ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले गई। लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

जांच में पता चला खुली थी वायरिंग

जांच में पता चला है कि घटनास्थल पर एक हाईमास्ट लाइट और दो साइनेज पोल की खुली वायरिंग है। हाल ही में लगाए गए खंभों की वायरिंग भी इसी रास्ते से होती है। पुलिस को मौका-ए-वारदात से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। वे स्टेशन के रखरखाव विभाग के अधिकारियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजेंगे। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ''जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+