दिल्ली में सोमवार से खुल जाएंगे सभी स्कूल, वायु प्रदूषण के चलते किए गए थे बंद
नई दिल्ली, 27 नवंबर: राजधानी दिल्ली में स्कूल ( सभी कक्षाओं के लिए) और कॉलेज सोमवार, 29 नवंबर से खुल जाएंगे। दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज इस बारे में जानकारी दी है। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर हो जाने के चलते स्कूलों को बंद किया गया था। पर्यावरण विभाग की ओर से अब स्कूलों को फिर से खुलने की इजाजत मिल गई है। जिसके बाद सरकार ने स्कूलों को खोलने का ऐलान किया है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते बंद किए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 29 नवंबर से फिर से खोलने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की वर्क फ्रॉम होम सुविधा को भी खत्म करते हुए दफ्तरों को खोला जाएगा। दिल्ली में इस महीने के शुरुआत में वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया था। दिल्ली की हवा जहरीली हो जाने के बाद स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया था। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ट्रकों पर भी बैन लगाया गया था।
इस हफ्ते दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण में कमी आई है और हवा का स्तर अच्छा हुआ है। जिसके बाद सरकार ने ये फैसले लिए हैं। हालांकि दिल्ली सरकार ने अभी भी लोगों से अपील की है कि वो निजी वाहनों की जगह मेट्रो और दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। ताकि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को नीचे रखने में मदद मिल सके।
Recommended Video

दूसरे दलों के लिए 'सॉफ्ट टारगेट' क्यों बन गई है देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस?












Click it and Unblock the Notifications