'सभी गैर BJP पार्टियां एक साथ आएंगी तो केंद्र के विधेयक को हरा देंगे', MK स्टालिन से मिलकर बोले CM केजरीवाल

Arvind Kejriwal Meets MK Stalin: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना समर्थन मांगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिले अरविंद केजरीवाल
Photo Credit:

Arvind Kejriwal Meets MK Stalin: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज यानी गुरुवार को तमिलनाडु का दौरा किया। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना समर्थन मांगा।

मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डीएमके नेता एमके स्टालिन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने आज एमके स्टालिन से दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की। यह अध्यादेश अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। सीएम स्टालिन ने हमें आश्वासन दिया है कि डीएमके आप और दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

Recommended Video

    CPI(M) नेता Sitaram Yechury के मिले Arvind Kejriwal, क्या हुई बात | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर सभी गैर-बीजेपी पार्टियां एक साथ आती हैं, तो हम दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण वाले विधेयक को हरा सकते हैं। स्टालिन ने हमें इस विधेयक के खिलाफ डीएमके के समर्थन का आश्वासन दिया है।

    बता दें कि दिल्ली सरकार केंद्र के अध्यादेश का पुरजोर विरोध करने की रणनीति बना रही है। इसके विरोध में दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोर्चो खोल दिया है। इस अध्यादेश का राज्यसभा में विरोध करने के लिए उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, बीआरएस समेत अन्य कई दलों से समर्थन मांगा है। मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने CPI(M) मॉर्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) से मुलाकात की थी। येचुरी से मुलाकात के बाद एक बयान में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीपीआई (एम) ने दिल्ली सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।

    यह भी पढ़ें- Delhi: बीमार सत्येंद्र जैन से मिल भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, देखते ही लगा लिया गले

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+