Delhi: बीमार सत्येंद्र जैन से मिल भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, देखते ही लगा लिया गले
Arvind Kejriwal meets Satyendar Jain: LNJP अस्पताल में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की

Arvind Kejriwal News In Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज LNJP अस्पताल में जाकर राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने सत्येंद्र जैन ( Satyendar Jain) को गले लगा लिया। अरविंद केजरीवाल की सत्येंद्र जैन से यह मुलाकात लगभग एक साल बाद हुई है। CM केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। साथ ही जैन को हीरो और बहादुर आदमी बताया है।
स्वास्थ्य कारणों से सत्येंद्र जैन को मिली छह हफ्ते की जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में लगभग एक साल जेल में बंद सत्येंद्र जैन ( Satyendar Jain) को 26 मई को 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत दे दी थी। उनको यह जमानत स्वास्थ्य कारणों से दी गई है। वहीं बीते कुछ दिनों से सत्येंद्र जैन की तबियत खराब थी। गुरुवार (25 मई) को वह जेल के वाशरूम में चक्कर खाकर गिर पड़े थे जिसके बाद उनको एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Recommended Video
जानें किस मामले में सत्येंद्र जैन की हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। तब से वह लगभग एक साल से तिहाड़ जेल में बंद थे। ये मामला आय से अधिक संपत्ति का था। दिसंबर 2018 में CBI ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें बताया गया कि 2015 से 2017 के बीच पद पर रहते हुए सत्येंद्र जैन की संपत्ति में अवैध तरीके से इजाफा हुआ। CBI ने बताया था कि सत्येंद्र जैन के पास उनके ज्ञात स्रोत से हुई कमाई से 200 फीसदी से ज्यादा संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications