कोरोना काल में दानवीर बने अक्षय कुमार, गौतम गंभीर फाउंडेशन को दान किए इतने करोड़

अक्षय कुमार ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर के फाउंडेशन को 1 करोड़ रुपये दान किए हैं।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसा कोई शहर नहीं जहां कोरोना ने तांडव न मचाया हो। अस्पताल कोरोना मरीजों से भरे पड़े हैं। श्मशान घाटों में लाशें ही लाशें नजर आ रही हैं। अस्पताल ऑक्सीजन, बेड और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में अभिनेता अक्षय कुमार देश की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर के फाउंडेशन को 1 करोड़ रुपये दान किए हैं।

Akshay Kumar

इसको लेकर गौतम गंभीर ने ट्विटर के माध्यम से अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अक्षय को इस महामारी के दौर में उम्मीद की किरण बताया। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा- 'इस अंधकार में हरेक मदद एक उम्मीद की किरण है। जरूरतमंदों के लिए खाना, दवाई और ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए जीजीएफ फाउंडेशन को 1 करोड़ देने के लिए अक्षय कुमार का धन्यवाद।'

यह भी पढ़ें: ग्रेटा थनबर्ग ने भारत की कोरोना स्थिति पर जताया दु:ख, विश्व समुदाय से भारत की मदद करने की अपील

ट्वीट का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'समय काफी कठिन है गौतम गंभीर। मुझे खुशी है कि मैं मदद कर सका। उम्मीद है कि हम जल्द इस संकट से उबरेंगे। सुरक्षित रहें।'

वहीं, कोरोना से लड़ने में अक्षय द्वारा दी गई आर्थिक मदद की उनके फैंस ने भी तारीफ की है। उनके एक चाहने वाले ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है लोग अक्षय कुमार से प्रेरणा लेंगे और लोगों की मदद करेंगे।' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है। लव यू।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+