जल्द हो सकता है एम्स दिल्ली के नए डायरेक्टर का ऐलान, जानिए कौन है रेस में

नई दिल्ली, 22 सितंबर। एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल 23 सितंबर को खत्म हो रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही एम्स के नए डायरेक्टर के नाम की घोषणा की जा सकती है। एम्स के डायरेक्टर की रेस में सबसे आगे डॉक्टर एम श्रीनिवास का नाम है, जोकि फिलहाल हैदराबाद स्थिति मेडिकल कॉलेज और ईएसआईसी के डीन हैं। इसके अलावा डॉक्टर संजय बेहरी का नाम भी इस रेस में शामिल है, जोकि त्रिवेंद्रम स्थित श्री चित्रा तिरुनल इंस्टिट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर हैं। उनके नाम को भी अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

aiims

इससे पहले मार्च माह में गैस्ट्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर प्रमोद गर्ग, एंडोक्रिनोलॉजी के हेड डॉक्टर निखिल टंडन, एम्स ट्रामा सेंटर के चीफ डॉक्टर राजेश मल्होत्रा का नाम भी चर्चा में था। डॉक्टर राजेश शर्मा ऑर्थोपेडिक्स विभाग के हेड हैं, उनके नाम को सर्च कम सेलेक्शन के जरिए चुना गया था। उनके नाम को एसीसी के पास भेजा गया था। बता दें के एसीसी के हेड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। लेकिन बाद में एसीसी ने कुछ और नामों को भी भेजा। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया को दिल्ली एम्स के डायरेक्टर पद पर दो बार एक्सटेंशन दिया जा चुका है। उनका दूसरा एक्सटेंशन 23 सितंबर को खत्म हो रहा है। उन्होंने एम्स दिल्ली के डायरेक्टर पद को 28 मार्च 2017 को ज्वाइन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+