22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' वाले दिन AIIMS दिल्ली में आधे दिन की छुट्टी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर केंद्र से कई राज्यों की सरकारों ने आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। यूपी में इस खास दिन 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।
इसी कड़ी में अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भी शामिल हो गया है। एम्स ने सोमवार (22 जनवरी) को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है, हालांकि इमरजेंसी सेवाए चालू रहेंगी।

दिल्ली एम्स में हाफ डे
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर एम्स दिल्ली 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रखेगा। हालांकि, सभी महत्वपूर्ण आपतकालीन सेवाएं सुचारू रहेंगी।
दिल्ली एम्स में अधिकारियों और मेडिकल विभागों के एचओडी, ब्रांच ऑफिस, सभी यूनिट के कर्मचारी और उनके अधीन आने वाले स्टॉफ को आधे दिन की छुट्टी देने का फैसला किया गया है। हालांकि हाफ डे के दौरान इमरजेंसी और क्रिटिकल सेवाएं सुचारू रहेंगी।
एम्स अधिकारी की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियों को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है और महत्वपूर्ण क्रिटिकल क्लिनिकल सर्विसेज जारी होंगी। यदि कोई मरीज आता है तो हम उन्हें समायोजित करने का प्रयास करेंगे। शाम की ओपीडी चालू रहेगी।
RML अस्पताल में भी हाफ-डे
इसी के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में भी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। ओपीडी और लैब सेवाएं ढाई बजे तक बंद रहेगा। हालांकि, सभी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। आदेश के अनुसार ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर दोपहर 1:30 बजे खुलेंगे।
इसके अलावा दिल्ली सहित देशभर में केंद्रीय कर्मचारियों को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन केंद्र सरकार ने हाफ डे देने का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली में सीएम केजरीवाल के कर्मचारियों को आधे दिन के अवकाश के प्रस्ताव को एलजी ने मंजूरी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications