Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली एमसीडी चुनाव में हार के साइड इफेक्ट, इन नेताओं ने की इस्तीफे की पेशकश

दिल्ली एमसीडी चुनाव में करारी हार के बाद जहां कांग्रेस से दो बड़े नेताओं ने इस्तीफे की पेश की है। वहीं दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी की ओर से एक नेता ने इस्तीफे की पेश की है।

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद अब उन नतीजों के साइड इफेक्ट भी नजर आने लगे हैं। दिल्ली एमसीडी में बीजेपी की लगातार तीसरी बार जीत से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में घमासान तेज होता नजर आ रहा है। दोनों ही दलों के जो भी नेता इस पूरे चुनाव में रणनीतिक तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे उन्होंने नतीजों के आते ही अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

कांग्रेस-AAP में सियासी घमासान तेज

चाहे आम आदमी पार्टी हो या फिर कांग्रेस पार्टी, दोनों ही दलों की ओर से नेताओं ने एमसीडी चुनाव में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा देने की बात कही है। चलिए देखते हैं एमसीडी चुनाव के नतीजों का खामियाजा कांग्रेस और आप के कौन से नेताओं उठाना पड़ा है और क्यों...?

बीजेपी की जीत से दूसरे दलों में घमासान तेज

बीजेपी की जीत से दूसरे दलों में घमासान तेज

दिल्ली एमसीडी चुनाव में करारी हार के बाद जहां कांग्रेस से दो बड़े नेताओं ने इस्तीफे की पेश की है। वहीं दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी की ओर से एक नेता ने इस्तीफे की पेश की है। जिस तरह से दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की, इससे दूसरे दलों में हंगामा तेज हो गया है।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने की पद छोड़ने की पेशकश

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने की पद छोड़ने की पेशकश

दिल्ली एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफे की पेश की है। उन्होंने दिल्ली एमसीडी चुनाव में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले एक साल तक वह पार्टी में कोई भी पद नहीं लेंगे, बल्कि सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। अजय माकन ने आगे कहा है कि यह उनका आखिरी फैसला है और वह अपना इस्तीफा हर हाल में देंगे।

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने भी लिया बड़ा फैसला

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने भी लिया बड़ा फैसला

कभी दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस की स्थिति इस बार के दिल्ली एमसीडी चुनाव में बेहद खराब रही। पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी जहां दूसरे नंबर रही, वहीं कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर खिसक गई। इस हार का असर ये हुआ कि कांग्रेस एक और बड़े नेता दिल्ली में मिली अहम जिम्मेदारी को छोड़ने की पेशकश की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि एमसीडी चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस की हार हुई इसके बाद पीसी चाको ने दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

AAP से अलका लांबा ने की इस्तीफे की पेशकश

AAP से अलका लांबा ने की इस्तीफे की पेशकश

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे का असर केवल कांग्रेस पर ही नहीं हुआ है, आम आदमी पार्टी में भी इसको लेकर हंगामा बढ़ता दिख रहा है। यही वजह है कि नतीजों के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने इस्तीफे की पेशकश की है। कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आई अलका लांबा ने चांदनी चौक से 'आप' की विधायक हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा है- मैं व्यक्तिगत रूप से तीनों वार्डस में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी को अपने सभी पदों से और विधायक पद से इस्तीफे की पेशकश करती हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+