'15 साल से मेरी दुकान यहीं थी, किसी ने नहीं उठाया, लेकिन अब...', MCD की कार्रवाई पर बोली जहांगीरपुरी की महिला
'15 साल से मेरी दुकान यहीं थी, किसी ने नहीं उठाया, लेकिन अब...', MCD की कार्रवाई पर बोली जहांगीरपुरी की महिला
दिल्ली, 20 अप्रैल: हनुमान जयंती के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा भड़क गई थी। अब हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में एमसीडी ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौर दिल्ली पुलिस ने भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की थी। तो वहीं, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जिसके बाद नगर निगम को मामले में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

'15 साल से मेरी दुकान यहीं थी, किसी ने नहीं उठाया, लेकिन अब...'
एमसीडी का बुलडोजर बुधवार (20 अप्रैल) सुबह से ही जहांगीरपुरी एरिया में गरजने लगा। तो वहीं, एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान एक स्थानीय महिला ने अपनी पीड़ी जाहिर की। महिला ने कहा कि पिछले 15 साल से मेरी दुकान यहीं थी। पहले किसी ने नहीं अवैधता का मामला नहीं उठाया। अब दो समुदायों के बीच हुई हिंसा की घटना के बाद ऐसा हो रहा है।

मकानों और दुकानों को किया ध्वस्त
जहांगीरपुरी इलाके में बुधवार सुबह से एमसीडी अतिक्रमण हटाओं अभियान शुरू कर दिया। अभियान शुरू होने से पहले दिल्ली पुलिस के करीब 400 जवानों ने वहां पहुंचकर कानून-व्यवस्था संभाला। अभियान के दौरान लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, एमसीडी के बुलडोजर ने अवैध रुप से बने मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक बुलडोजर चालक ने कहा कि जो भी झुग्गियां और दुकानें सड़क पर बनाए गए हैं उन्हें हटाया जा रहा है।
Recommended Video

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
एमसीडी के बुलडोजर ने कई अवैध दुकानें गिरा दी हैं। अवैध कब्जा हटाने के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। एमसीडी के बुलडोजरों ने कई मकानों का अवैध हिस्सा गिरा दिया है, जबकि जितना हिस्सा वैध था वह छोड़ दिया गया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के खिलाफ डाली गई याचिका पर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई कल होगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जहांगीरपुरी में स्थिति यथावत बनाए रखने के आदेश के बाद एमसीडी का बुलडोजर वापस लौटा गया है।












Click it and Unblock the Notifications