Delhi News: दिल्ली पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अब खुलेगा राज
Delhi News: दिल्ली पुलिस के लॉकअप में 18 आपराधिक मामलों के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोपी को आम्स एक्ट में पकड़ा गया था।
Delhi News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नॉर्थ वेस्ट दिल्ली स्थित नेताजी सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन के हवालात में रविवार को एक आर्म्स एक्ट के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद शासनिक व प्रशासनिक स्तर पर खलबली मच गई। पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत ने कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया।
नॉर्थ वेस्ट जिले के डीसीपी जितेंद्र मीणा की जानकारी के मुताबिक, आरोपी को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था। साथ ही तीन अन्य आरोपी भी आम्स एक्ट में पकड़े गए थे। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज थे। क्या है पूरा मामला?

डीसीपी जितेंद्र कुमार मीना ने बताया कि घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। पुलिस कस्टडी में शेख सहादत (36) संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक को चार अन्य लोगों के साथ शनिवार को आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, आरोपी शेख सहादत को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया, जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस ने कहा कि मेडिकल जांच के बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और रात में लॉकअप में बंद कर दिया गया।
लॉकअप में जोर-जोर से सांस ले रहा था सहादत
पुलिस के मुताबिक, संतरी ने सुबह करीब साढ़े छह बजे देखा कि सहादत जोर-जोर से सांस ले रहा है और उसने ड्यूटी अधिकारी को इसकी जानकारी दी। आरोपी को तुरंत मेडिकल जांच के लिए बीएसए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं। स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications