कौन हैं विभव कुमार, जिन पर लगे स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप?

दिल्ली में सीएम आवास के भीतर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संज्ञान लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी स्वीकार किया है कि विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की। विभव कुमार पर लग रहे आरोपों के बीच सीएम ने सख्त एक्शन की बात कही है।

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में पूरा फोकस विभव कुमार पर है, जिसमें सीएम केजरीवाल का करीबी माना जाता है। दरअसल, तिहाड़ जेल में उनसे मिलने वाले जिन 6 करीबी लोगों की सीएम ने लिस्ट दी थी, उनमें से एक नाम विभव कुमार का भी था।

Vibhav Kumar accused of Swati Maliwal

कौन हैं विभव कुमार?
सीएम केजरीवाल और विभव कुमार की दोस्ती काफी पुरानी मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल और विभव कुमार पिछले कई वर्षों से एक साथ काम कर रहे हैं। शुरुआती दौर में विभव ने वीडियो जर्नलिज्म से करियर की शुरुआत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 'इंडिया अगेन्स्ट करप्शन' एक मैग्जीन निकालती थी. इस मैग्जीन के लिए विभव ही वीडियो एडिटर का काम करते थे। दरअसल, इंडिया अगेन्स्ट करप्शन वही संस्था है, जिसने 2011 में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया था।

सीएम से विभव की नजदीकियां
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक घटना का जिक्र करने से सीएम केजरीवाल और विभव की बीच नजदिकियां साफ हो जाती हैं। दरअसल, 2014 में जब सीएम केजीरीवाल पंजाब जा रहे थे, तो रास्ते में उनके दांत में अचानक दर्द उठा। इस दौरान विभव ने उनके लिए तुरंत दवा की व्यवस्था की। दावा ये भी किया जाता है कि केजरीवाल का डेली रूटीन भी विभव कुमार ही तय करते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में कथित मारपीट मामले में स्वाति मालीवाल ने अब तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ेगी। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है।

संजय सिंह के मुताबिक, स्वाति मालीवाल सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने आई थीं। जब वो ड्रॉइंग रूम में इंतजार कर रही थी उस वक्त विभव कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने मालीवाल के साथ अभद्रता की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+